देश / विदेश

फसलों के बीमा के नामांकन का अंतिम दिन आज

बीकानेर। खरीफ 2022 में फसलों के बीमा के लिए नामांकन 1 अगस्त 2022 तक रहेगा।
कृषि विभाग के उपनिदेशक कैलाश चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा इसके मद्देनजर किसानों से आह्वान किया है कि जिन्होंने अभी तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाया है, वे संबंधित वित्तीय संस्थानों एवं सीएससी के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अपनी फसलों का बीमा करवाएं, जिससे भविष्य में होने वाले अवांछित प्राकृतिक घटनाक्रम के कारण क्षति होती है, तो उनको योजना के प्रावधानों के अनुसार संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से बीमा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.