
टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर। आज वार्ड नंबर 24 के लोगों का फूटा गुस्सा। पानी की किल्लत से परेशान मोहल्ले वासियों ने पार्षद मुकेश पंँवार के नेतृत्व में पीएचइडी अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।मोहल्ले वासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 24 में स्थित श्री रामसर पानी की टंकी से हाल में आदेश जारी किया गया है जिसमें वार्ड नंबर 25 की रंगारा कॉलोनी एवं कादरी कॉलोनी में एक अतिरिक्त 10 इंच पाइप लाइन के लिए आदेश को मंजूरी दी गई है जबकि वहां पूर्व स्थित 8 इंच लाइन से पूर्णतः जलापूर्ति हो रही है। श्री रामसर स्थित पानी की टंकी से सात अलग-अलग लाइनों द्वारा 10 घंटे जलापूर्ति की जाती है फिर भी यहांँ पानी की किल्लत बरकरार है।
आज सभी वार्ड वासियों ने पार्षद मुकेश पंवार के नेतृत्व में पीएचईडी कार्यालय के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा और उनसे गुजारिश की की वार्ड नंबर 24 से वार्ड नंबर 25 में पाइप लाइन डालने का आदेश निरस्त किया जाए अन्यथा मोहल्ले वासियों को जन आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के लिए तुलसीराम जी पँवार,चंद्र प्रकाश गहलोत,दीपक सांँखला,आकाश सांँखला,मुरली पँवार,अशोक पँवार बटिस्टा,महावीर सोलंकी सहित अन्य मोहल्ले वासी एकत्रित हुए।





