बीकानेर

उस्ता समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बीकानेर। 4 सितंबर, रविवार को हजरत बहाउद्दीन जकरिया के उर्स के मौके पर उस्ता समाज विकास कमेटी द्वारा बीकानेर के उस्ता कॉलोनी पीर तलाई पर उस्ता समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गत वर्ष उत्तीर्ण हुए कक्षा 5 से स्नातक तक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों,सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं एवं समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले उस्ता समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर महान शौकत उस्मानी जी के नाम से उस्ता समाज के युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 25 मुजीबुर रहमान खिलजी,वार्ड नंबर 24 पार्षद मुकेश पंवार,हसन अली गौरी पूर्व पार्षद बंगला नगर,विजेंद्र सिंह राठौड़ महासचिव सोनिया गांधी ब्रिगेड बीकानेर इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाम नबी जी उस्ता ने की।साथ ही मंच पर मोहम्मद अनवर उस्ता,सिकंदर अहमद उस्ता,अब्दुल शकूर उस्ता एवं जकरिया मस्जिद के इमाम मोहम्मद शरीफ साहब विराजमान रहे।समारोह में समाज के हर क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कमेटी की ओर से लगभग 110 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कमेटी के सचिव फैयाज मोहम्मद उस्ता,परियोजना प्रबंधक जावेद हुसैन उस्ता, अब्दुल लतीफ उस्ता,अमीर खुसरो,चांद मोहम्मद उस्ता,मोहम्मद हसन उस्ता,अशरफ अली उस्ता एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।मंच का संचालन जावेद हुसैन एवं एजाज उस्ता ने सम्मिलित रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.