बीकानेर

पीबीएम प्रशासन के इस कदम से लगेगा पार्किंग में रखी गाड़ियों की चोरी पर अंकुश

बीकानेर। पीबीएम प्रशासन द्वारा गाड़ियों की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है जिसके अंतर्गत पार्किंग में खड़े किए जाने वाले वाहनों की निगरानी रखी जा रही है एवं साथ में निःशुल्क पर्ची भी दी जा रही है। इस कार्य के लिए पीबीएम प्रशासन ने पूर्व में पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारियों को तैनात किया है यह कर्मचारी सुबह से लेकर रात तक पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की निगरानी रखेंगे एवं पर्ची दिखाने पर ही गाड़ी ले जाने दी जाएगी।इससे पीबीएम हॉस्पिटल की पार्किंग में होने वाली चोरी पर अंकुश लगेगा हालांकि निःशुल्क पार्किंग की सुविधा कई महीनों से चल रही है परंतु वहां चोरी की घटनाएं भी लगातार होती रही है ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम बेहद सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.