
बीकानेर। महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित एवं उनके समर्थक आज नगर निगम के आयुक्त की कार्यशैली के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं वही विरोधी गुट के लोगों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में महापौर की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ रखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव दल के हेमंत कातेला ने आरोप लगाया है कि महापौर के समर्थकों द्वारा उनके साथ सद्बुद्धि यज्ञ में बैठे लोगों के साथ मारपीट की गई। कातेला ने एसपी के समक्ष उपस्थित होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूर्व में भी महापौर के पति एवं कातेला के बीच हुए विवाद का ऑडियो वायरल हो चुका है।




