बीकानेर

हिंदी दिवस पर बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन

बीकानेर,14 सितम्बर। हिंदी दिवस के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर गंगाशहर मे विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । संकुल प्रमुख आशीष डागा ने बताया कि विद्या भारती के सभी विद्यालय बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन करते है।इस प्रकार की प्रतियोगिताओ से बालकों मे सृजनात्मकता एवं कल्पना शक्ति का विकास होता है। आज इसी क्रम मे सुलेख , श्रुतलेख, चित्रकला, लेखन, कविता लेखन , अखंड भारत मानचित्र इत्यादि प्रतियोगिता संपन्न हुई ।

इन प्रतियोगिता मे विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राथमिक भाग की प्रधानाचार्या सुनीता जी डागा, सुमन जी शर्मा, अमिता जी शर्मा, शारदा जी , ममता जी ,साधना जी प्रदीप जी गहलोत इत्यादि निर्णायक के रूप मे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.