राजनीति

छात्र नेता ने चाकू से काटी हथेली: छात्र उकसाते रहे, बहता रहा हथेली से खून

जयपुर। छात्र संघ चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है छात्र नेता चुनाव जीतने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी में देखने को मिला।
छात्र संघ चुनाव में भाग्य आजमा रहे एक छात्र नेता ने समर्थकों के साथ कैंपस में रैली निकाली।रैली जब लाइब्रेरी के पास पहुंची तो वहां जनसभा की जिसके दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए छात्र नेता ने
चाकू से अपनी हथेली को काट लिया। रैली में सम्मिलित छात्र उसे उकसाते रहे,किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र नेता लोकेंद्र सिंह बुधवार को अपने समर्थकों के साथ छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने,जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में स्थाई फैकल्टी लगाने,यूनिवर्सिटी केंपस को दुरुस्त करने आदि मांगों को लेकर रेली निकालकर प्रदर्शन कर रहा था। रैली के दौरान ही छात्र नेता ने छात्रों को संबोधित करते हुए चाकू से अपने हथेली पर कट मार लिए जिसकी वजह से काफी खून बह गया। पूरे घटनाक्रम के बाद लोकेंद्र को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.