
बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार ने किया आत्मदाह का प्रयास
भरतपुर। बीजेपी नेता एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक को 7 गोली मार हत्या कर थी। बदमाश तीन बाइक और दो कारों में सवार होकर आए। हत्या का शक पपला गुर्जर गैंग पर जताया जा रहा है।मामला रविवार रात 10:00 बजे भरतपुर के जघीना गेट इलाके का बताया जा रहा है। इधर बीजेपी नेता के रिश्तेदार ने सोमवार सुबह आत्मदाह करने की कोशिश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कृपाल सिंह रविवार रात 10:00 बजे सर्किट हाउस से अपने घर लौट रहे थे बाइक और कारों में आए बदमाशों ने नेता को रोककर ताबड़तोड़ गोलियों मार दी। गंभीर घायल कृपाल को लोगों ने आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




