
टाइम्स ऑफ समाचार
बीकानेर। छोटा काशी के नाम से विख्यात बीकानेर अपनी कला संस्कृति एवं सभ्यता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। जहांँ देवी देवता की आरती के बाद को ‘गौ माता की जय हो’ के उद्घोष लगाए जाते हैं इसी गौ सेवा के जज्बे के साथ बीकानेर की गायों को लंपी स्किन नामक बीमारी से सामान्य जीवन की धारा से जोड़ने का जज्बा यहांँ के जय भवानी मंडल ने उठाया। जय भवानी मंडल लंपी स्किन पीड़ित गायों को निःस्वार्थ भाव से औषधी युक्त लड्डू,रोटी,पकौडे एवं लापसी आदि देकर कहीं ना कहीं उनकी पीड़ा को हरने का पुनीत कार्य कर रहा है। मंडल के अध्यक्ष जेएस लाल जी देराश्री से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 8 सालों से जय भवानी मंडल निःस्वार्थ भाव से गायों की सेवा कर रहा है एवं पिछले ढाई महीने से लंपी स्कीन संक्रमित गायों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार औषधी युक्त आहार देकर उन्हें ठीक भी किया जा रहा है।




