बीकानेर

दर्दनाक हादसाः अगर हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान

बीकानेर। डूंगरगढ़ के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आडसर गांव शोकमग्न है। महज 28 साल के इस युवक के दो मासूम बच्चे एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने धीरदेसर चोटियान में सोने चांदी की दुकान कर रखी थी। इसी दुकान से सातलेरा गांव होते हुए श्री डूंगरगढ़ आ रहा था। रविवार रात आमने सामने बाइक की जबरदस्त भिड़ंंत होने से वह कुछ दूर जाकर गिर पड़ा एवंं सिर पर गंभीर चोट आ गई। घटनास्थल से तुरंत उसे श्री डूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां से उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया वहीं दूसरा बाइक सवार युवक उपचाराधीन है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

हादसे का मुख्य कारण दोनों बाइकों की तेज गति एवं हेलमेट नहीं पहनना भी है। अगर मृतक ने हेलमेट पहना हुआ होता तो शायद सिर पर गंभीर चोट नहीं लगने से जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.