
बीकानेर। बुधवार रात्रि में घर आते वक्त एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराई। टक्कर ज्यादा बड़ी नहीं थी परंतु सिर में गंभीर चोट लगने से युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सरदारशहर रोड की बताई जा रही है। बता दें मृतक की पिछले 7 दिन पहले ही सगाई हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था जो अचानक से मातम में बदल गया।
दरअसल तोलियासर निवासी 28 वर्षीय युवक बस स्टैंड पर बाइक व कार एसेसरीज डेकोरेशन की दुकान पर काम करता था।जो कुछ भी आय होती उसी से घर चलता था। इसी दुकान से काम करके बुधवार को वह अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में अचानक सामने गाय आ जाने से वह गाय से टकरा कर सड़क पर गिर पड़ा जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
श्री डूंगरगढ़ में इस सप्ताह हेलमेट नहीं पहनने के मामले में दूसरे युवक की मौत हुई है। इससे पहले भी दो बाइक सवार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई उस घटना में भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। एक सप्ताह में ही दूसरी मौत का कारण हेलमेट के प्रति लापरवाही रखना साबित हो रहा है।




