राजस्थान

किसान का अश्लील फोटो खींचकर की मारपीट: मामला दर्ज

किसान का अश्लील फोटो खींचकर की मारपीट: मामला दर्ज

किसान का अश्लील फोटो खींच कर मारपीट करने मोबाइल रुपए और अंगूठी छीनने का मामला सामने आया है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला श्री गंगानगर के जैतसर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है

गांव पांच एमएसडी के पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि उसे अपने खेत में नरमा चुगने के लिए कुछ मजदूरों की आवश्यकता थी। उसके संपर्क में रही एक महिला ने नरमा चुगने वाले मजदूर दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ ले गई। कानाराम का आरोप है कि महिला उसे हरनामेवाल ढाणी छः एसडीएम में एक सूने मकान में ले गई जहां उसे दो तीन अन्य लोग मिल गए। आरोपियों ने मिलकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए एवं मारपीट कर मोबाइल, सोने की अंगूठी एवं रुपए छीन लिए एवं खाली स्टाम्प पर सिग्नेचर भी करवा लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई हनुमान प्रसाद ने बताया कि अभी पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.