
पड़ोसियों की बर्बरता: बुजुर्ग महिला पर चाकू से जानलेवा हमला
बांसवाड़ा। बुजुर्ग महिला पर पड़ोसी द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पड़ोसियों को मवेशियों की गंदगी को साफ करने के लिए उलाहना दिया इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई और आरोपी पड़ोसी ने महिला के पैर पर चाकू मार दियाा। लहूलुहान महिला को आरोपी परिवार के द्वारा लात घूंसे मारे। महिलाा के बचाव में उसका बेटा आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला को गंभीर हालत में महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। मामला कलिंजरा थाने का है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।




