राजस्थान

मैरिज गार्डन से बैग चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

मैरिज गार्डन से बैग चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

मैरिज गार्डन से शादी समारोह के दौरान एक बैग चोरी हो गया। बैग में करीब एक लाख की नगदी और एक मंगलसूत्र रखा था। सीसीटीवी में एक युवक चोरी के बाद गाड़ी में बैठकर जाते दिखाई दे रहा है। गार्डन सीकर-जयपुर रोड पर है। उद्योग नगर इलाके में मामला दर्ज करवाया गया है।

बालाजी नगर के रहने वाले प्रभु दयाल ने रिपोर्ट में बताया कि 9 फरवरी को उनके भाई की सीकर के संजीवनी पैलेस में शादी थी। ऐसे में एक बैग जिसमें एक लाख रूपए नगदी और मंगलसूत्र रखा हुआ था। वह स्टेज के पास कुर्सी पर पड़ा था। जिसे कोई लेकर फरार हो गया। इसके बाद जब उन्होंने मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक किए तो एक युवक वह बैग ले जाते हुए दिखाई दिया, जो मैरिज हॉल से बाहर निकलकर एक सफेद कलर की गाड़ी में बैठा और फिर जयपुर की तरफ रवाना हो गया। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस मैरिज गार्डन के आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.