राजस्थान

पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

 

सीकर। जिले के दादिया थाना इलाके में एक डंपर चोरी का मामला सामने आया है। लग्जरी गाड़ी में आए चोरों ने यह चोरी की। डंपर को चुराने के आधा किलोमीटर बाद ही आरोपियों ने उसका जीपीएस भी बंद कर दिया। चोरी की यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल दादिया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

सीकर के दादिया थाना इलाके के पुरोहित का बास निवासी विनोद कुमार कुमावत ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उन्होंने करीब 40 लाख रुपए का डंपर 15 अक्टूबर 2021 को बाबा बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स से खरीदा था। जिसे वह रोज आकाश फिलिंग स्टेशन पर खड़ा करते थे। जहां से 20 दिसंबर की रात डंपर चोरी हो गया। सुबह जब 6 बजे जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्हें डंपर नहीं मिला।

इसके बाद जब विनोद कुमार ने डंपर में लगा जीपीएस चेक किया। तो पता चला कि पंप से उदयपुरवाटी की तरफ करीब आधा किलोमीटर जाने के बाद जीपीएस को बंद कर दिया गया। वही चोरी की यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें चोर एक गाड़ी में आते हैं। और फिर पंप पर खड़े डंपर को चुरा ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.