बीकानेर

जेवर एवं नकदी लेकर लुटेरी पत्नी फरार: मामला दर्ज

जेवर एवं नकदी लेकर लुटेरी पत्नी फरार: मामला दर्ज

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की पवनपुरी इलाके की उड़िया बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी सहित दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी एवं चोरी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित सुभाष का आरोप है कि पत्नी संतोष घर से सोने के जेवर व नकदी लेकर चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनि देव मंदिर के पीछे उड़िया बस्ती में रहने वाला ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 मई 2022 को बिना दहेज के हुई। शादी के बाद ड्राइवरी के लिए 21 जून को उड़ीसा चला गया। तभी पीछे से उसकी पत्नी ने घर में रखी सोने की रखड़ी, फूल, चांदी की पाजेब एवं नकदी चुराकर ले गई। इस मामले में पीड़ित ने पत्नी, उसके पिता व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.