फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार
नागौर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो होटल संचालकों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी 6 माह पहले हुई मारपीट का बदला लेना चाहते थे। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 सितंबर को हरियाणा निवासी दिनेश पुत्र धर्मपाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 7 सितंबर की रात को उनका भाई मोनू हमारे किराए की होटल मस्त धमाका हरियाणा चिमरानी से नागौर अपनी क्रेटा कार लेकर आ रहा था। तब कुरजा होटल के पास शराब के ठेके के पास पहुंचा तब चिमरानी गांव के आरोपियों ने मोनू को जान से मारने की नियत से कार के सामने कार लगाकर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही लाठी सरियों से मारपीट की एवं एक आरोपी ने पीछे से पिस्तौल से फायर किया। गोली मोनू की कमर के पास लगी। उसके बाद यह सभी लोग गाड़ी लेकर भाग गए। मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




