ट्रामा सेंटर में मरीज-परिजन व स्टाफ के बीच गहमागहमी, अधीक्षक ने करवाई आपसी सहमति
बीकानेर। ट्रामा सेंटर में शनिवार सुबह स्टाफ और मरीज के परिजनों में झड़प होने का मामला सामने आया है हालांकि बाद में अधीक्षक द्वारा समझाइश कर मामला शांत करवा दिया गया। मरीज परिजन एमजी किराडू ने बताया कि मरीज राजश्री का 3 दिन पहले नाल पुलिया के पास एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी और उपचार पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मरीज के परिजन के अनुसार देर रात्रि मरीज की तबीयत बिगड़ने पर न्यूरो सर्जन डॉ कपिल पारीक ने मरीज को उनके वार्ड में शिफ्ट करने के ऑर्डर दिए परंतु ऑर्थो विभाग के स्टाफ की लापरवाही के कारण अगले दिन सुबह 9:00 बजे तक शिफ्ट करने की कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने चिरंजीवी ना होने के कारण उन्होंने कुछ समय मांगा चिरंजीवी कार्ड बनवा सके। इस लेटलतीफी के चलते मरीज को बेड से हटाकर 2 घंटे स्ट्रेचर पर रखा।इस दौरान स्टाफ एवं परिजनों के बीच मारपीट का आरोप लगाया गया है। मामले की घटना कैमरे में कैद हो गई। अंत में पीबीएम अधीक्षक ने स्टाफ और मरीज परिजनों के बीच आपसी सहमति करवा दी।




