बीकानेर

प्रबंध समिति कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित

टाइम्स ऑफ़ समाचार

बीकानेर। गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक में 4 जिलों का प्रबंध समिति कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें श्री गंगानगर , हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर के 150 कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संरक्षक श्री नंदकिशोर सोनी व प्रांत सचिव महेंद्र जी दवे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया । मुख्य वक्ता महेंद्र जी दवे ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्या भारती अपने विद्यालयों का संचालन केवल अक्षर ज्ञान के लिए नहीं अपितु संस्कारवान युवा पीढ़ी तैयार करने के लिए कर रही है । उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की पहचान हमारे आयामों से होगी।

अंग्रेजों ने धूर्तता के कारण हमारे संस्कारों को समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन हमारी भाषा भूषा, वेश भोजन, भजन व परिवार व्यवस्था ने संस्कार को जीवित रखा है हमने कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की 800 वर्ष तक मुगलों से वह 200 वर्ष तक अंग्रेजों से संघर्ष किया ।

समापन के अवसर पर प्रांत निरीक्षक श्री गंगा विष्णु जी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जिन विषयों को बताया गया विद्या भारती उन विषय पर पूर्व में ही काम कर रही है उन्होंने कहा बालक के मस्तिष्क का 85% विकास 6 वर्ष की आयु में हो जाता है इस समय के दौरान यदि प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में देंगे तो 85% विकास संभव है । शिक्षा में हमारे देश के स्वाभिमान की बात आनी चाहिए ।

इस अवसर पर सभी विद्यालय समितियों के कार्यकर्ता बंधु , जिला सचिव श्री बुद्धाराम जी गरवा जिला मंत्री मूलचंद गहलोत सहमंत्री अमोलकराम जी , कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जी स्थानीय अध्यक्ष मेघराज बोथरा, व्यवस्थापक श्री रतन लाल जी , कोषाध्यक्ष श्री जतन जी ,सदस्य पवन जी छाजेड, मूलाराम जी थालोड सहमंत्री मूलचंद जी गहलोत इत्यादि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.