राजस्थान

रेस्क्यू करते समय अंगुली पर कोबरा ने काटा, स्नेकमैन की मौत

रेस्क्यू करते समय अंगुली पर कोबरा ने काटा, स्नेकमैन की मौत

चुरू। जिले के सरदारशहर कस्बे में स्नेकमैन में नाम से मशहूर विनोद तिवारी की कोबरा के डसने से मौत हो गई घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तिवारी शहर के वार्ड 21 के गोगामेड़ी के पास में शनिवार को सुबह 7:00 बजे कोबरा का रेस्क्यू कर रहे थे। कोबरा को पकड़कर बैग में डालते समय सांप ने उनके अंगुली पर डस लिया। डंक लगने का एहसास हुआ तो विनोद खड़े हो गए और कुछ कदम चले। तभी बेहोश होकर गिर और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

सरस बूथ संचालक और मौके पर मौजूद लोगों ने विनोद तिवारी की अंगुली को चूस कर जहर निकालने का प्रयास किया तथा उसके बाद लोक देवता महाराज की गोगामेडी पर माथा टेकने गए। इस दौरान उनका जी घबराने लगा एवं इसी के साथ जमीन पर गिर गए और सांसे थम गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.