बीकानेर

जन सुविधा के लिए पार्षद पंवार ने संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर। नत्थूसर गेट की घाटी में निगम ठेकेदारों के 4-5 ट्रैक्टर हमेशा सड़क पर खड़े रहते हैं। इस क्षेत्र का सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इन ट्रैक्टरों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इस बाबत पूर्व में भी निगम आयुक्त एवं अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

इस संदर्भ में आज वार्ड नंबर 24 के पार्षद मुकेश पंवार ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संभागीय आयुक्त ने संबंधित ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए घाटी में खड़े ट्रैक्टर को हटवाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.