राजस्थान

लाइनमैन के कहने पर खंभे पर चढ़ा इलेक्ट्रीशियन, करंट लगने से मौत

लाइनमैन के कहने पर खंभे पर चढ़ा इलेक्ट्रीशियन, करंट लगने से मौत

नागौर। जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन का फाल्ट ठीक कर रहा था तभी करंट लगने से गंभीर घायल होकर नीचे गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करनू निवासी 28 वर्षीय भंवरलाल निजी स्तर पर विद्युत संबंधित काम करता था। गुरुवार को डिस्कॉम के लाइनमैन श्रवण के कहने पर भंवरलाल बिजली के पोल पर चढ़ा। करंट लगने से वह नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने धरने पर बैठ कर विरोध जताया। हादसे के 3 घंटे बाद तक डिस्काउंट जिला प्रशासन के लोग धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। जिससे लोगों में खासा रोष बढ़ गया। वहीं अब लाइनमैन और ठेकेदार पर केस दर्ज करने के साथ मुआवजे की मांग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.