राजस्थान

पत्नी को प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार, हौद में कूदकर विवाहिता ने दी थी जान

पत्नी को प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार, हौद में कूदकर विवाहिता ने दी थी जान

नागौर। जिले के जायल थाना पुलिस ने एक महिला की आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति हैदराबाद में रहकर काम करता था। उसे भी वहां ले गया लेकिन लगातार परेशान करने के चलते पत्नी ने आखिरकार हौद में कूदकर जान दे दी

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 8 सितंबर को मृतका के पिता चुनाराम ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बेटी को पति महेंद्र एवं ससुराल वाले परेशान करते थे। उसे शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित किया जाता था। दहेज के लिए लगातार मांग करते हुए उसे तंग किया जाता था। इस पर पुलिस की टीम ने महेंद्र पुत्र भंवर लाल को गिरफ्तार कर लिया। जायल थाना प्रभारी हरीश ने बताया कि आरोपी काफी साल से उसे परेशान करता था। हैदराबाद भी साथ ले गया लेकिन वहां पर भी परेशान करता था। आखिर में पत्नी ने हौद में कूदकर जान दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.