बीकानेर। जेएनवी कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकराई फिर दुकान के अंदर जा घुसी है। इस हादसे में स्कूल जा रही एक लड़की को चोट लगी। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक एवं उसके साथ एक अन्य युवक को जमकर पीटा। इस पूरे मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। व्यास कॉलोनी सर्किल के पास एक अनियंत्रित कार तेज गति से आई जो कि सामने खड़ी कार से जा टकरााई। इतना ही नहीं टकराने के बाद ड्राइवर ने कार को मोड़ दिया जिससे सड़क पर एक दुकान के आगे बनी चौकी में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय चौकी पर कोई नहीं बैठा था। इसी दौरान स्कूल जा रही एक लड़की कार की चपेट में आ गई। जिससे उसके सिर पर चोट लगी इसे बाद में अस्पताल पहुंचाया गया।
जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है फिलहाल पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष में एफ आई आर दर्ज नहीं कराई है।




