
मुरलीधर व्यास नगर रोड पर ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त,
टला बड़ा हादसा,दुकान की सीढ़ियों के पास जा गिरा पोल
कब रुकेगा भारी वाहनों का शहरी क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश
बीकानेर,8 सितंबर। बीकानेर के शहरी क्षेत्र में जहां यातायात पुलिस भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने का दावा करती है वही इन दावों की पोल आए दिन खुलती है। आज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मुरलीधर व्यास नगर रोड पर स्थित पार्षद प्रतीक स्वामी के घर के पास लगा विद्युत पोल ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में अचानक से पोल की टक्कर और तारों के टूटने की आवाज से राहगीर सहम गए।
ट्रक की टक्कर से पोल टूटकर पास स्थित दुकान की सीढ़ियों के पास के जा गिरा। गनीमत रही की दुकान के पास कोई खड़ा नहीं था अन्यथा पोल और तार की चपेट में आने से बड़ा हादसा भी हो सकता था।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर प्रशासन किस बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रहा है।




