बीकानेर

पीबीएम हॉस्पिटल में जर्जर अवस्था में पड़ी पानी की टंकी हटेगी

बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के कैंसर विभाग से आगे गर्ल्स हॉस्टल में जर्जर पानी की टंकी को जल्द ही हटाया जाएगा। इसे तोड़ने के लिए इंजीनियर परीक्षण कर चुके हैं। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर पी के सैनी ने बताया कि वर्षों से जर्जर पानी की टंकी को हटाने के आदेश किए जा चुके हैं।

इसे जल्दी से हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पूर्व इसके आसपास के एरिया को ब्लॉक करवाया जाएगा। इस संबंध में मेडिकल स्टूडेंट ने भी पूर्व में भी कई बार पत्र दिए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.