राजस्थान

12 लाख की हेरोइन के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

12 लाख की हेरोइन के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। रविवार को अनूपगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक दंपत्ति से 24.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस थाना अधिकारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि एएसआई अनूप सिंह मय जाप्ता रविवार को गश्त करते 22ए की तरफ जा रहेेे थे जब प्रेेम नगर से आगे नहर पर पहुंचे तो एक महिला और एक पुरुष पुलिस की गाड़ी को देखकर झाड़ियों में छुपने का प्रयास कर रहे थेे।

पुलिस को संदेह होने पर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पति के पास एक प्लास्टिक की थैली में 24.30 ग्राम हेरोइन मिली वही महिला के पास 1440 रुपए नगदी प्लास्टिक की छोटीी थैलियां एवं एक इलेक्ट्रिक कांटा मिला। जिसे हीरोइन तौलने का काम लिया जाना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published.