
राजस्थान सरकार महिलाओं को दीपावली के बाद बांटेगी फ्री स्माटफोन
चिरंजीवी कार्डधारी 1.35 करोड़ महिलाओं को प्रदेश सरकार दीपावली के बाद मोबाइल बांटना शुरू करेगी। हर ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 15 नवंबर के बाद फोन बांटे जाएंगे। राजकॉम्प के महाप्रबंधक सीपी सिंह ने बताया कि हैंडसेट सैमसंग नोकिया और जिओ के होंगे। जो 3 साल के डाटा बैकअप के साथ दिए जाएंगे।
हैंडसेट के साथ 20 जीबी डाटा हर महीने 3 साल तक दिया जाएगा। कोई लाभार्थी फोन का इस्तेमाल नहीं करता है तो डाटा रिचार्ज जब तक नहीं होगा जब तक वह फोन का इस्तेमाल शुरु नहीं कर देता। कैंप में मोबाइल फोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा।
इसके बाद हैंडसेट में सिम डाल कर उसे मौके पर ही एक्टिवेट कर लाभार्थी को दिया जाएगा। औसतन हर ग्राम पंचायत में 750 से 1200 लाभार्थी होंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने बजट में घोषणा की थी कि डिजिटल सेवा योजना में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे। चिरंजीवी योजना में 2 लाख महिलाओं का और पंजीकरण होने से अब यह संख्या 1.35 करोड़ हो गई है।




