राजस्थान

टायर फैक्ट्री में आग के गुबार से तीन मजदूर झुलसे 

टायर फैक्ट्री में आग के गुबार से तीन मजदूर झुलसे 

नागौर। जिले के रोल थाना इलाके के गगवाना स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 3 मजदूर झुलस गए। घायलों को नागौर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड थाना पुलिस ने बताया कि गगवाना गांव के पास श्याम ग्रीन एनर्जी के नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें पुराने टायर को जलाकर उसमें से तार निकालने का काम होता है। टायर के चूरे को उससे अलग किया जाता है। इस दौरान शनिवार शाम को मजदूर काम कर रहे थे। तभी गरम बॉयलर जिसमें टायर जल रहा था उसे जैसे ही खोला तो आग का गोला निकला और 3 मजदूर आग की चपेट में आ गए। तीनों ही मजदूरों का चेहरा लगभग पूरी तरह जल गया वही ऊपर का हिस्सा भी जला है।घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं इस मामले में घायल श्रमिकों के परिवारजनों ने फैक्टरी संचालक पर इलाज में कोई सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अब तक किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.