बीकानेर

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा गोपेश्वर मंडल ने मनाया कमलोत्सव

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा गोपैश्वर मंडल बीकानेर मे लगभग 26 बुथो पर कमलोत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत ने बताया कि कमल के स्टीकर, भाजपा के पत्रक बुथो पर वितरण किये और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कई बुथो पर रंगोली भी बनाई गई। सभी बुथ अध्यक्षों ने अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया व सेल्फी फोटो ली।सभी कार्यक्रमो में बुथ अध्यक्ष बुथ प्रभारी व मंडल जिला के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.