
बिना नंबर की स्कूटी पर आए दो तस्कर गिरफ्तार
नागौर। बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर एक सरकारी स्कूल के पास स्मैक बेचने की फिराक में आए दो तस्करों को पुलिस ने 19 ग्राम एमडी और 5 हजार रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोल के फागली रहने वाले दो युवक बिना नंबर की स्कूटी पर शहर के चेनार स्थित सरकारी स्कूल के पास स्कूटी पर सवार लोग खड़े थे।वहां एमडी खरीद के लिए एक ग्राहक आने वाला था। वहीं दूसरी ओर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस भी सादी वर्दी में वहां पर पहुंच गई। जैसे ही दोनों तस्करों ने पुलिस होने का अंदेशा हुआ तो वह भागने की योजना बना कर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी में उनके पास 19 ग्राम एमडी मिली। वही 5140 रुपए भी ज़ब्त किए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह रुपए एमडी बेचने से मिले थे। पुलिस ने दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।




