बीकानेर

महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी: पीजी सहित डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश तिथि बढ़ाई

महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी: पीजी सहित डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश तिथि बढ़ाई

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने विधि सहित डिप्लोमा कोर्स की प्रवेश तिथि में बढ़ोतरी की है। प्रवेश प्रभारी डॉक्टर धर्मेश हरवानी ने बताया कि एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी साइबर सिक्योरिटी, एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी,एमए राजस्थानी, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एग्री बिजनेस,मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अब 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगेे।

7 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करवानी होगी। 8 अक्टूबर को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वही 10 और 11 अक्टूबर को काउंसलिंग प्रक्रिया के द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित शुल्क चालान के साथ प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.