बीकानेर

अपने लिए ही नहीं राष्ट्र के लिए भी खेले- श्री शिवप्रसाद जी

अपने लिए ही नहीं राष्ट्र के लिए भी खेले — श्री शिवप्रसाद जी

 

बीकानेर। खिलाड़ी अपने जीवन में जैसे-जैसे आगे बढ़ता है अपने आप ही संस्कार का निर्माण होता है खिलाड़ी के सामने अनेक चुनौतियां होती हैं पर वह कभी हार नहीं मानता वह उन चुनौतियों को खेल के उत्साह से पीछे छोड़ देता कि । यह विद्या भारती राजस्थान संगठन मंत्री माननीय शिव प्रसाद जी शर्मा द्वारा कहा गया उन्होंने बताया कि विद्या भारती को राष्ट्रीय खेलों में एक राज्य का दर्जा प्राप्त है उन्होंने हिमा दास मीरा चानू का उदाहरण देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को केवल अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलना चाहिए ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री नारायण चोपड़ा मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र भंसाली ,राष्ट्रीय खेल संयोजक श्री दुर्ग सिंह जी राजपुरोहित ,संगठन मंत्री श्री शिव प्रसाद जी शर्मा एवं समिति के अध्यक्ष श्री मेघराज जी बोथरा इत्यादि शिक्षाविदों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ध्वजारोहण करके किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान नारायण चोपड़ा ने खिलाडी भैया बहिनों को खेलजगत् में आगे बढ़कर राज्य व देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमान जितेंद्र जी भंसाली ने 33वें क्षेत्रीय खेलकूद उद्घाटन समारोह के उद्घाटन की विधिवत घोषणा है।

प्रधानाचार्य आशीष डागा ने बताया कि इस खेलकूद समारोह में राजस्थान के तीन प्रांत जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़ के 250 एथलीट भैया बहिन भाग ले रहे हैं। बहिन कविता कड़वासरा ने सभी भैया बहिनों को खेल भावना से खेलने हेतु शपथ दिलवाई।समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण 16 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:30 बजे होगा।

मंच संचालन बीकानेर जिला सचिव श्री बुधराम जी गरवा ने किया इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री मेघराज बोथरा ने सभी आगंतुक अतिथियों ,खिलाडी भैया बहिनों , निर्णायकों का प्रबंध समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्री रतनलाल जी छलाणी, कोषाध्यक्ष श्री जतन जी संचेती, सदस्य श्री मूलचंद जी गहलोत, भरत जी चोपड़ा ,पवन जी छाजेड़ ,मेघराज जी टाक ,नरेंद्र जी तेरापंथ, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री अरुण जी नाहटा विद्या भारती क्षेत्रीय खेल प्रमुख श्री सत्यनारायण जी मिश्रा एवं अन्य निर्णायक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.