देश / विदेश

पथरी के ऑपरेशन कराने गए शख्स की निकाल ली किडनी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक प्राइवेट अस्पताल से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर ही हर किसी के उड़ जाते हैं होश जहां अस्पताल में ऑपरेशन के बहाने होमगार्ड जवान की किडनी ही निकाल ली ।

दरअसल घटना 12 अप्रैल 2022 की है अल्ट्रासाउंड टेस्ट में कासगंज निवासी एक होमगार्ड सुरेश चंद्र की लेफ्ट किडनी में पथरी होने की जानकारी लगी जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को सुरेश ने अलीगढ़ के एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन करवाया लेकिन ऑपरेशन करवाने के मात्र 8 महीने बाद दर्द की शिकायत के चलते जब होमगार्ड ने वापस अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसकी बाएं तरफ की किडनी ही गायब थी रिपोर्ट देखने के बाद होमगार्ड जवान के होश उड़ गए जिसके बाद तुरंत इस बात की शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से की और कार्रवाई की मांग भी की।

 

जानकारी के अनुसार पीड़ित होमगार्ड सुरेश ने बताया कि पथरी की शिकायत पर उसने जब पहली बार लैब में अपना अल्ट्रासाउंड करवाया था वहां के एक कर्मचारी ने अपना परिचय बता कर उसे अलीगढ़ स्थित अस्पताल में जल्दी से जल्दी ऑपरेशन करवाने की सलाह दी इतना ही नहीं कर्मचारी ने उसे पैसों की चिंता ना करने की बात भी कही डी सुरेश ने बताया कि ऑपरेशन के समय वह घर से अपने घरवालों से पैसों का इंतजार कर रहे थे तभी अस्पताल के स्टाफ ने उनसे कहा पैसों की कोई बात नहीं जल्दी से ऑपरेशन करवा लो और जब 8 महीने बाद पेट में फिर से दर्द होने लगा तो पता चला कि उसके पेट से लेफ्ट किडनी गायब है सुरेश ने बताया कि अल्ट्रासाउंड टेस्ट की रिपोर्ट में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि पहली रिपोर्ट में बाएं तरफ की किडनी थी और ऑपरेशन के बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में आएगी किडनी गायब है फिलहाल सुरेश ने अब शिकायत उच्च अधिकारियों से करके कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published.