बीकानेर

बीकानेर में यहां अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे दल का विरोध,संभागीय आयुक्त पहुंचे मौके पर

बीकानेर। जूनागढ़ के पीछे हुए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंचे दल को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं पत्थर लेकर पुलिस दल के सामने खड़ी हो गई, जिसके बाद संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन को मौके पर पहुंचना पड़ा। क्षेत्र में फिलहाल दोनों पक्ष आमने सामने हैं।
यहां स्थित महिला मंडल स्कूल के सामने बने एक
परिसर को खाली करवाया जा रहा था। इसी को
हटाने के लिए बुधवार सुबह एक प्राइवेट टीम मौके पर
पहुंची। उनके साथ पुलिस बल भी था। स्थानीय लोगों ने
अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इस दल ने कब्जा
हटाने का प्रयास किया तो महिलाएं हाथ में पत्थर लेकर
खड़ी हो गई। इसके बाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच
गई। बड़ी संख्या में मोहल्ले लोग एकत्र हो गए। बाद में
आला अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई। मौके
पर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन स्वयं पहुंच गए।
लोगों को समझाइश का दौर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.