राजस्थान

स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्य की सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा

स्पा सेंटर पर अनैतिक कार्य की सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा, 4 युवतिया को लिया हिरासत में

भीलवाड़ा। जिले की पुलिस ने मंगलवार की रात को शहर में चल रहे कई स्पा सेंटर पर अचानक से रेड मारी । जिससे इन स्पा सेंटर का काम करने वाले लोगों में खलबली मच गई। वहीं पुलिस ने रेड के दौरान एक स्पॉ सेंटर से कुछ युवती व युवकों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को आशंका थी कि मसाज के नाम पर सभी स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्ध के निर्देशन में यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि कई समय से शिकायत मिल रही थी कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम किए जा रहे थे।कोतवाली थाना इलाके के कावा खेड़ा में संचालित बुद्धा स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। यहां चार लड़की व कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं प्रताप नगर थाना पुलिस ने भी सिग्नेचर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है । इसके अलावा पुलिस ने शहर के अन्य तीन स्पा सेंटर की भी जांच की है। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किन किन सेंटर पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.