राजस्थान

40 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

40 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

टाइम्स ऑफ़ समाचार। हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने शनिवार रात को गश्त के दौरान 2 युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। टाउन पुलिस ने 9 एसएसडब्ल्यू के पास से 2 युवकों को गिरफ्तार कर 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर गोलूवाला थाना प्रभारी भजनलाल को जांच सौंपी है।

टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि हम पुलिस टीम सहित थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम जैसे ही गुरुसर मुंडा रोड पर वाटरवर्क्स की टंकी के पास चक 9 SSW पहुंची तो सामने से बाइक पर 2 युवक नजर आए। पुलिस टीम को देखकर दोनों वापस घूमने लगे तो पुलिस ने पीछा कर उनको रोका। शक होने पर उनको तलाशी ली तो दोनों की जेब से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस दोनों युवकों को बाइक के साथ थाने ले आई। दिनेश सारण ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ NDPS में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.