
मेडिकल स्टोर के संचालक का वाट्सअप हुआ हैक
टाइम्स ऑफ़ समाचार। सीकर के रींगस इलाके में एक मेडिकल स्टोर संचालक के व्हाट्सएप हैक होने का मामला सामने आया है। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के पिता की फोटो व्हाट्सएप पर लगा कर अलग नंबर से पीड़ित के परिचितों को मेसेज कर रुपयों की मांग कर रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक ने थाने में शिकायत दी है।
सीकर के रींगस निवासी पंकज गर्ग ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर संचालक है। किसी बदमाश ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया है जो अब उनके पिता स्वर्गीय मुकुट बिहारी की फोटो लगाकर व्हाट्सएप मैसेज कर उनके परिचितों से रुपए मांग रहा है। पंकज गर्ग ने बताया कि हालांकि अभी तक किसी ने भी रुपए ट्रांसफर नहीं किए।बदमाश अब तक करीब 500 से ज्यादा लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज कर चुका है।पंकज गर्ग ने इसकी शिकायत रींगस थाने में दर्ज करवाई है।जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




