राजस्थान

उधार के पैसे मांगने पर महिला टीचर को जिंदा जलाया, रायसर गांव की घटना

जयपुर। राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े होते जा रहे हैं।मामला राजधानी जयपुर का है जहां दबंगों ने एक महिला टीचर को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह आरोपियों को उधार दिए गए पैसे वापस मांग रही थी़। बुरी तरह से झुलसी महिला ने मंगलवार रात एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना 10 अगस्त को जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेगरों के मोहल्ले में स्थित एक निजी विद्यालय की अध्यापिका अनीता रेगर (32) अपने 6 वर्षीय पुत्र राजवीर के साथ स्कूल जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर हमला कर दिया।अनीता खुद को बचाने के लिए पास में स्थित मकान में घुस गई।पुलिस को सूचना करने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।महिला चीखती रही,चिल्लाती रही परंतु बदमाशों के डर से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला का पति ताराचंद अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर आया। 70 प्रतिशत झुलस चुकी महिला को पास के सरकारी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां से उसे एसएमएस जयपुर की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया जहां करीब 7 दिन तक वह मौत की जंग लड़ती रही अंत में मंगलवार रात अनीता की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता द्वारा आरोपियों को रुपए उधार दिए गए थे। महिला द्वारा अपने पैसे बार-बार मांगने से आक्रोशित बदमाशों ने उसके साथ कई बार अभद्रता एवं मारपीट भी करते थे। इस संबंध में अनीता ने रायसर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया हुआ था परंतु पुलिस की उदासीनता की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.