
ऐसा क्या हुआ की पूर्व मंत्री भाटी ने कहा आग लगा दूंगा।
बीकानेर। देशनोक नगरपालिका द्वारा प्राचीन तेमड़ा राय मार्ग का नाम बदलने के खिलाफ आज पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी देशनोक पहुंचे।देशनोक पालिका के आगे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने एलानिया अंदाज़ में कहा कि देशनोक पालिका हो या कोई और हो अगर माँ तेमड़ा राय मन्दिर मार्ग का नाम बदलने का सोच लिया तो आग लगा दूंगा।भाटी के एलान से मौके पर पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मुंधड़ा व पालिका ईओ थर थर कांपने लगे।पूरे पालिका प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
गौरतलब है देशनोक पालिका प्रशासन ने बोर्ड बैठक में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किया था।प्रस्ताव की सूचना सार्वजनिक होने के बाद से ही नाम परिवर्तन प्रस्ताव का प्रखर विरोध शुरू हो गया।जबकि पिछले बोर्ड की बैठक 16 मई 2017 में श्री करणी मन्दिर से तेमड़ा राय मन्दिर तक के रास्ते का नाम तेमड़ा राय मार्ग रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था।उस बैठक में बतौर पार्षद वर्तमान चेयरमैन मुंधड़ा मौजूद थे।




