
बीकानेर। शिव भक्त मंडल की ओर से लेघाबाड़ी स्थित शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन किया जाएगा। बाबा भूतनाथ के विवाह उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए बीकानेर शहर में पहली बार महाशिवरात्रि पर बाबा भूतनाथ के बारात का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन किया गया। हिन्दू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास व भक्त मंडल के सभी सदस्यो शिव शंकर करनानी,मनु महाराज,शिव महाराज,बुलाकी गहलोत, अजय भादाणी, जुगल,सांवरलाल, नवरतन कुमावत, सोनू विकास गहलोत दिनेश और चिम्सा टाक के कर कमलों से पोस्टर का विमोचन किया गया।

शिव शंकर करनाणी ने बताया कि 18 फरवरी को भूतनाथ भोलेनाथ बाबा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विवाह की बारात निकाली जाएगी। यह बारात लेघा बड़ी से रवाना होकर श्री रामसर और सुजानदेसर की विभिन्न गलियों से होते हुए लेघाबाड़ी स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। जगह जगह बारात का स्वागत किया जा और बारात में ढोल- तासे, डीजे-रथ, बाराती सहित सजीव झांकियां भी निकाली जाएगी। मंदिर को रंग रोगन कर रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। महाशिवरात्रि को बाबा भोलेनाथ के पंडित अन्नू महाराज के सानिध्य में 11 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा शिव रुद्री पाठ, पंचामृत, दुग्ध अभिषेक, भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा शाम को मंदिर में महाआरती के आयोजन के साथ भजन संध्या और प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा।
इस पुनीत कार्य से जुड़कर आप भी स्वेच्छा से सहयोग कर सकते है। सहयोग राशि जमा कराने के लिए संपर्क करें –
शिव शंकर करनाणी
मो. 9929712297




