देश / विदेश

शादी में मिठाई को लेकर हुई लड़ाई में एक की मौत

शादी में मिठाई को लेकर हुई लड़ाई में एक की मौत

शादी समारोह के दौरान आए दिन कोई ना कोई घटना घटती है। हंसी मजाक के साथ-साथ कभी-कभी मारपीट में भी घटना देखने को मिलती है जिसका अंजाम बुरा ही होता है। शादी से जुड़ा एक मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया जहां शादी समारोह के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सबसे बड़ी बात यह हैरान करने वाली है कि मारपीट रसगुल्ले को लेकर हुई और एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई ।

 

जानकारी के अनुसार मैनपुरी के कुरावली कोतवाली क्षेत्र में आने वाले बीकापुर गांव में ही शादी समारोह हो रहा था। पुलिस ने बताया कि बीकापुर में रणवीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ अपने साडू की भाई की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने आए थे और इस दौरान गांव के कुछ लोग रसगुल्ले से भरी बाल्टी चुरा कर ले जाने लगे। रणवीर सिंह और रामकिशोर ने इन युवकों को देख लिया। दोनों ने जब आरोपी युवक को चोरी करने से रोका तो बात बिगड़ने लगी। आरोपियों ने रणवीर सिंह और रामकिशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लग जाने के कारण रणवीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रामकिशोर को फोरन सफई के पीजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव के ही रजत और अजय के रूप में हुई है। एक आरोपी मौके से फरार है। मामले में कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के साथ-साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.