
सीवर लाइन ब्लॉकेज के कारण घरों में भरा दूषित पानी, मोहल्ले वासियों ने टायर जलाकर किया रास्ता जाम
बीकानेर। गुर्जरो के मोहल्ले में स्थित सुगनी देवी अस्पताल के पास सीवर लाइन ब्लॉकेज की वजह से लोगों के घरों में सीवर लाइन का दूषित पानी भर गया है जिससे घरों में रहना दुर्भर हो गया है।मोहल्ले वासियों की माने तो प्रशासन को कई बार इसके बारे में सूचित जा चुका है परंतु प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ठेकेदार भी आते हैं परंतु आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं होता इसलिए आज मोहल्ले वासियों ने मिलकर रास्ता जाम कर टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर प्रशासन द्वारा इस समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। पास में निजी चिकित्सालय होने की वजह से मरीजों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




