
युवक ने पत्नी और साले पर लगाया आरोप,मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के जसरासर थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी साधासर निवासी अशोक पुत्र दोलतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि 21 अगस्त को उनकी पत्नी और साले ने एक राय होकर मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की पत्नी द्रोपती और साले बुधाराम पुत्र भूराराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




