
बीकानेर। ट्रैक्टर से गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा गाढवाला व नापासर के बीच हुआ। जहां चलते ट्रैक्टर से गिरने से जयमलसर निवासी मघादास (17) पुत्र कबीर दास साध की मौत हो गई। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।




