राजस्थान

गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसे में तीन की मौत

गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसे में 3 चचेरे भाइयों की मौत

देर रात राजस्थान के बाड़मेर में स्कॉर्पियों गाड़ी पलटने से तीन चचेरे-ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तीनों गांव लौट रहे थे। बीच रास्ते में अचानक गाड़ी टायर फटने से बेकाबू हो गई। गाड़ी तीन बार पलटी खाई। दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इनमें से एक की शादी एक महीने बाद ही होनी थी। घटना बाड़मेर के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी (सदर थाना) गांव के पास की है। पुलिस ने तीनों के शवों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी मिलने पर बाड़मेर एसडीएम समुद्र सिंह भाटी भी हॉस्पिटल पहुंचे।

फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मिठड़ा गांव के रहने वाले खंगार सिंह (24) पुत्र कानसिंह, श्याम सिंह (23) पुत्र वैरीसाल सिंह, प्रेम सिंह (23) पुत्र उम्मेद सिंह स्कार्पियों से तीनों बाड़मेर शहर से काम निपटाकर गांव की ओर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.