बीकानेर

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की अस्पताल में मौत

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की अस्पताल में मौत 

बीकानेर। नोखा के जैन चौक में एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत बिगड़ने पर बीकानेर रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार नोखा के राजू राम नायक ने बताया कि उसकी सास चोथी देवी जैन से चौक से घर आ रही थी इसी बीच एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चौथी देवी घायल हो गई। फिलहाल अब महिला की मृत्यु के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.