बीकानेर

शनिवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर

शनिवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर

बीकानेर, 19 मई। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में शिविर होंगे।

नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ वार्ड नं. 16 का शिविर राजकीय विद्यालय पंचायत समिति के पीछे तथा नोखा के वार्ड नं. 15 का शिविर राधादेवी चांडक भवन एवं वार्ड 16 का पंचारिया चौक स्थित सत्यनारायण भगवान का मंदिर में शिविर होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।

इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के रामसर एवं गुसाईसर में, श्रीडूंगरगढ़ के जैतासर एवं जोधासर में, नोखा के हियांदेसर, रातड़िया एवं कूकणिया में, बज्जू के माणकासर में शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.