बीकानेर

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर के शिव धोरा के पास एक बाइक और किसी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना नेशनल हाइवे 62 पर हुई। बताया जा रहा है कि खारा निवासी अमरसिंह ओड बाइक पर कहीं जा रहा था इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गईं। लूणकरणसर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.