बीकानेर

रेलवे ट्रैक के पास लगे टावर से लटक कर युवक ने की आत्महत्या

रेलवे ट्रैक के पास लगे टावर से लटक कर युवक ने की आत्महत्या

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक ने टावर से लटककर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से चौकानेट की ओर स्टेशन के नजदीक ही एक युवक ने रेलवे लाइन के बिजली टॉवर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बीकानेर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन सुबह 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर पहुंची और इसी ट्रेन के गार्ड ने एक युवक के लटके होने की सूचना स्टेशन पर दी। पुलिस एसआई बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए है। मील ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.